औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। रंगों के त्योहार होली पर घर पहुंचने की तैयारी कर रहे प्रवासी और स्थानीय लोगों के लिए इस बार सफर आसान नहीं दिख रहा। लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, वहीं रोडवेज बसों की संख्या भी पिछले साल के मुकाबले कम है। जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद पर अब तक किसी होली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की सूचना नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। फफूंद स्टेशन पर रुकने वाली महानंदा एक्सप्रेस, नेता जी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस में होली के आसपास की तारीखों में अभी से लंबी वेटिंग चल रही है। टिकट काउंटरों और ऑनलाइन बुकिंग दोनों जगह यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है। कई यात्रियों का कहना है कि टिकट के लिए रोजाना प्रयास करना पड़ रहा है, फिर भी कन्फर्म सीट ...