मुरादाबाद, मार्च 13 -- मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की गर्ल्स भी छात्रों से कमतर नहीं हैं। हॉस्टल्स की इन छात्राओं ने अपने-अपने ग्रुप्स के संग खूब मस्ती की। एक-दूसरे को रंग-बिरंगा गुलाल लगाया। होली की शुभकामनाएं भी साझा की, सेल्फी ली। ग्रुप फोटोग्राफी भी जमकर हुई। रंग-बिरंगे परिधानों में एग्रीकल्चर, एलएलबी, बीएफए, बीएबीएड, बीडीएस, बीपीटी, फार्मा डी की छात्रों ने जमकर होली खेली। हॉस्टल्स में होली के पर्व पर शायरी प्रतियोगिता के संग-संग लोकनृत्य, स्टैंडअप कॉमेडी के बाद डीजे पर छात्राएं खूब थिरकीं। होलिया में उड़े रे गुलाल..., होली खेले रघुवीरा.... जय जय शिव शंकर... सरीखे बालीवुड गानों की धुनों पर इन छात्राओं के लिए होली के रंग अविस्मरणीय हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.