मधेपुरा, मार्च 17 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आपसी भाईचारे के साथ सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान होली की पारंपरिक गीतों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। बुधवार को कुछ जगहों पर धूरखैल के साथ शुरू हुए होली पर्व लगातार तीन दिनों तक मनाया गया। बुधवार की रात होलिका दहन कर बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक पर्व होली का लोगों ने खूब आनंद उठाया। कई पंचायतों में बुधवार और गुरुवार को तो कुछ पंचायतों में गुरुवार और शुक्रवार को पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार लोगों द्वारा होली खेली। होली के दौरान लोगों ने एक दूसरे के ऊपर रंग गुलाल उड़ेला और पुआ पकवान का भरपूर मजा लिया। इस अवसर पर प्रखंड के कुमारखंड , रामनगर महेश, मंगलवाड़ा, इसराइन बेला , इसराइन कला, रानीपट्टी सुखासन, बेलारी,...