पाकुड़, मार्च 10 -- पाकुड़। रंगों का त्योहार होली 14 मार्च को जिलेभर में धूमधाम से मनायी जाएगी। इसको लेकर बाजार में रंग-गुलाल, पिचकारी और कपड़े की खरीदारी तेज हो गई है। युवा वर्ग भी अपने-अपने तरीके से होली की तैयारी में जुट गए हैं। चौक-चौराहों पर होली के पारंपरिक जोगीरा सुनाई पड़ने लगे हैं। बाजार में रंग-गुलाल, पिचकारी और रंग-बिरंगी टोपियां बच्चों को आकर्षित कर रही हैं। शहर के विभिन्न दुकानों पर नए-नए डिजाइन के कपड़े खरीदारों को लुभा रहे हैं। वहीं रेडीमेड दुकानों पर होली के लिए कुर्ता-पायजामा सहित अन्य कपड़े की खरीदारी शुरू हो गई है। पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार में मैदा, सूजी, चीनी, आटा, डालडा, तेल, घी के अलावा काजू, किशमिश, अखरोट सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी शुरू हो गई है। होली पर गुझिया सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.