शाहजहांपुर, मार्च 12 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। रंगों का त्यौहार होली के जैसे जैसे पास आती जा रही है, वैसे ही लोगों में उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है। घरों की सफाई से लेकर बाजार से खरीददारी बहुत ही तेजी की जा रही है। बाजारों में रौनक दिखने लगी है। गांव से लेकर शहर तक की बाजारे सज गई है। शहर की गोविंदगंज से लेकर सादर बाजार, बहादुरगंज , पचराहा सभी जगहों की बाजारे सज गई है। रंग, गुलाल, पिचकारी, चिप्स, पापड़ आदि की बिक्री भी शुरू हो गई है। कपड़ों की दुकानों से लेकर क्रॉकरी की, रंगों की, पिचकारियों की सभी दुकानों में खरीदारों की भीड़ दिख रही है। पिचकारियों की अलग अलग वैराटी की धूम है। मोदी हथौड़ा से लेकर बेलन पिचकारी ने खूब धमाल मचा रखा है। महिलाओं को बेलन पिचकारी खूब भा रही है। तो वही बच्चो को पाइप पिचकारी से लेकर गन पिचकारी तक खूब अच्छी लग रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.