प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- प्रयागराज। अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में घुसे चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। वह मंदिर से बर्तन चुराकर भागने की फिराक में था। मकान मालिक ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। अतरसुइया निवासी मोहित टंडन की तहरीर के मुताबिक उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। काम कर रहे मजदूर शाम को चले गए। उस समय वह कुछ कार्यवश घर से बाहर गए थे। वापस लौटे तो देखा कि एक लड़का घर में घुसा है। उसके हाथ में एक झोला था। तलाशी लेने पर मंदिर के बर्तन उसमें मिले। पूछने पर लड़के ने अपना नाम कादिर निवासी बाहर गांव आजाद मस्जिद के पास दरियाबाद बताया। मोहित के मुताबिक डायल 112 पर सूचना देने के बाद वह अपने भाई संजय टंडन के साथ लड़के को लेकर थाने गए। मोहित की तहरीर पर पुलिस ने 16 वर्षीय कादिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया।...