गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रंग बरसे भींगे चुनर वाली रंग बरसे..., होली आई रे कन्हाई होली आई रे..., आदि गीतों से पूरा माहौल होलियाना हो गया है। हर जगह होली के गीत बज रहे है। जगह जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जमकर गुलाल उड़ रहे है। लोग पूरी तरह से होली की मस्ती में डूब गए है। सोमवार को भाजपा के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शास्त्री नगर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा नेता दिनेश यादव आदि ने फीता काटकर किया। इसके बाद कर्मवीर सिंह ने ब्रज की होली के बारे में लोगों को बताया। उन्हो...