रिषिकेष, जनवरी 15 -- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र का सात दिवसीय शिविर गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी ने कहा कि शिविर अच्छी आदतों को ग्रहण करने के लिए ही लगाए जाते हैं, जो हमें एकता के सूत्र में बंधे रहने की सीख देते हैं। कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप से एक जागृति आती है। अंजलि नौटियाल ने कहा कि बौद्धिक सत्र में अतिथियों ने अपने अनुभव से हमको अवगत कराया। करते रहे। वार्ड नंबर 31 के नागरिकों से संपर्क कर यह पाया कि यहां पर 95 प्रतिशत जनता शिक्षित हैं। 70 प्रतिशत जनता नगर निगम के कूड़ा वाहन में अपना कूड़ा देती है। 63 प्रतिशत जनता नगर निगम के साथ मिलकर कूड़ा प्रबंधन में अपनी सहभागिता निभाती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.