चक्रधरपुर, जनवरी 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चंद्री पंचायत में सोमवार को शारदा हाईस्कूल बड़ोदा-बाईड़ीम में हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि रोलाडीह हाईस्कूल के पूर्व प्राचार्य खिरोद चंद्र महतो ने स्कूल के संस्थापक दीनबंधु महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात स्कूली बच्चों ने आमंत्रित अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य भजनलाल महतो ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। श्रुति और ग्रुप द्वारा सेमी क्लासिकल डांस, सिदो-कान्हू हूल की हुंकार, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर छऊ नृत्य, सिमरन ...