गढ़वा, मार्च 21 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। दो दिवसीय राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव गुरुवार की देर शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन बॉलीवुड कलाकार जॉली मुखर्जी, हेमंत बृजवासी और रजत आनंद ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं झारखंड के कलाकारों ने पाइका नृत्य से समा बांध दिया। रजत आनंद ने एक विशेष प्रस्तुति मोर नैना मोरे नैना, आज तिलक सब की गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं सारेगामा फेम हेमंत बृजवासी जैसे ही मंच पर आए लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। हेमंत ने सबसे पहले भक्ति गीत उसके बाद क्लासिकल गाने गए। उसके अलावा तुम्हें दिल्लगी में भूल जाने की, दिल दे दिया है जान भी देंगे ए सनम तेरे लिए, आज चांदनी लूटेंगे धूम बराबर धूम, सांसों की माला पे लिखूं मैं तेरा नाम गाकर लोगों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.