लोहरदगा, मार्च 19 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी में चैत्र कृष्णपक्ष पंचमी को डोल मेला का समापन हुआ। इसकी शुरुआत राधे-कृष्ण के विधिवत पूजन से की गई। पूजन और मेले में लोहरदगा जिला के अलावा रांची, गुमला व लातेहार जिले से भी महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। इसका उद्घाटन बीडीओ छंदा भटाचार्य, कैरो थाना एसआई मनोज गुप्ता, मुखिया विरेन्द्र महली, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से राधे-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सजनी ग्रुप रांची के कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शक नागपुरी, भोजपुरी, हिंदी गानों में रात भर झूमते रहे। आयोजन में उमेश साहू, अंकित सोनी, गौतम साहू, पंकज साहू, अनमोल साहू, संतोष साहू, सूरज मोहन साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.