गंगापार, दिसम्बर 13 -- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवनिया शुक्लपुर में आयोजित वार्षिक समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ीगढ़वाल के पूर्व प्रवक्ता डा सुरेन्द्र मिश्र ने कहाकि वार्षिक समारोह का आयोजन सभी कालेजों में आयोजित किया जाना चाहिए। इसके आयोजन से बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं में नया उत्साह आ जाता है। इससे पूर्व कॉलेज में मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए, विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप निरीक्षक कुसुमलता, उप निरीक्षक शिम्पी यादव, सिपाही ...