अमरोहा, नवम्बर 25 -- हसनपुर। सोमवार को क्षेत्र के गांव हाकमपुर स्थित एसएलजे पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम संग एनुअल स्पोर्ट वीक का शुभारंभ हुआ। प्रबंधक संजय सिंह भाटी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस और यलो हाउस के बच्चों ने अपने झंडों के साथ मार्च किया। 100 मीटर दौड़ में कक्षा चार ए की अंशिका ने प्रथम, चार बी की कनिका ने द्वितीय तथा चार ए ही मेघा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में पांचवी कक्षा के अरकान ने प्रथम, अली शान ने दूसरा और पांच बी के निगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में आठवीं कक्षा के विशाल ने पहला, सातवीं के अनस ने दूसरा और छठी की यश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक ने बच्चों को खेल के महत्व की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.