विकासनगर, फरवरी 8 -- राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का पंचायत भवन लखनवाला में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य जस्सोवाला क्षेत्र सुमित नेगी तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान लखनवाला सुन्दर लाल मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार ने शिविर में सात दिनों के दौरान स्वयं सेवकों की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि सुमित नेगी ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर को महत्वपूर्ण बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...