प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज कालाकांकर में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव (नवोत्कंठा) में विद्यार्थियों ने अपनी कार्यक्रमों की प्रस्तुतीकरण में शिक्षा के विभिन्न रंगों का प्रदर्शन कर लोगों की वाहवाही बंटोरी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, पंचशील महाविद्यालय की प्रबंधिका अंजली मौर्या ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण, दीप प्रज्जवलित कर किया। महाविद्यालय के छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति किया जिसमें अंजना, दीपाली, संजना, निधि, दिया तिवारी की प्रस्तुति सराहनीय रही। मुख्य अतिथि अमर पाल मौर्य ने स्व. राजा दिनेश सिंह के भारतीय राजनीति के योगदान को याद करते हुए कहा हम सभी को जीवन जीने की प्रेरणा मातृभूमि एवं माता-पिता के संस्कारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.