अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद छावनी में रंगाई-पुताइ करने की आड़ में शातिर घर से जेवर पार कर ले गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया है। छावनी निवासी मीना देवी ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि घर में रंगाई-पुताई के लिए दो मजदूरों को बुलाया था। इसी बीच शातिर अलमारी में रखे जेवरात पार कर ले गए। अब परिजनों ने जेवर गायब देखे तो वह दंग रह गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सुरजीत समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...