मुरादाबाद, मार्च 18 -- हाल ही में घोषित पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद अब चयनित सिपाहियों की ट्रेनिंग के लिए तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस लाइन के आरटीसी में भी एक हजार अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण होना है। इसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं। मंगलवार को इसी के चलते एसएसपी सतपाल अंतिल ने पुलिस लाइन पहुंचकर रंगरूटों की ट्रेनिंग के मद्देनजर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) बैरक, भोजनालय, आरओ प्लाट, कैंटीन आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण आर्य और ग्राउंड का भी निरीक्ष्ण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद अधीनस्थों को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ सारा काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी लाइन सुभाष चंद्र गंगवार, आरआई रकम सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.