भागलपुर, मई 17 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। सधुआ चापर पंचायत में गुरुवार को पंचायत सरकार भवन निर्माण करवा रहे ठेकेदार से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में रंगरा प्रमुख मोती यादव और उसके सहयोगी पर केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मधेपुरा के लॉ कॉलेज रोड निवासी ठेकेदार प्रणव कुमार ने बताया है कि मोबाइल पर फोन कर मोती यादव ने रंगदारी की मांग की। मोती यादव के सहयोगी नवीनगर पुनामा कदवा दियारा निवासी सनोज कमार ने रुपया नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। आवेदन में बताया है कि 13 मई को ढलाई करायी जा रही थी, तभी मोती यादव का करीबी सनोज यादव वहां पहुंचा और कहा कि 10 लाख रुपये मोती यादव को पहुंचा दो, तब ढलाई होगी। उससे पहले भी मोती यादव पर वहां से जबरन मिट्टी उठाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.