भागलपुर, दिसम्बर 27 -- नवगछिया। निज संवाददाता। भावसर फाउंडेशन की ओर से रंगरा चौक प्रखंड में भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में 30 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद कंस्ट्रक्शन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में 21 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। इसके बाद प्रखंड कार्यालय रंगरा चौक में सीओ आशीष कुमार नेउत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। मौके पर भावसर फाउंडेशन के ट्रेनर अजीत कुमार द्विवेदी, समन्वयक मिथुन कुमार और सुपरवाइजर राकेश कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...