शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- बहादुरगंज डिवीजन के अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र के रंगमहला फीडर पर ट्रांसफार्मर के पास एलटी लाइन में खराबी आने के कारण करीब एक घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। वहीं सूचना के बाद जेई ने कर्मचारियों को लगाकर कार्य कराया, तथा केबल आदि को ठीक कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...