हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी, संवाददात। क्रिएटिव उत्तराखंड-म्योर पहाड़ और ड्रामा डेरा की ओर से मंगलवार को ग्रोइंग विजडम एकेडमी में एक अनूठी रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्रिएटिव ड्रामा डे-आज हमारा भी है शीर्षक से आयोजित इस कार्यशाला की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार सुभाष रावत ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस कार्यशाला का संचालन किया। उन्होंने विभिन्न थिएटर गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों के भीतर दबी हुई कलात्मकता और ऊर्जा को बाहर निकालने का प्रयास किया। कार्यशाला के दौरान बुजुर्गों का उत्साह किसी युवा से कम नहीं था। आयोजक क्रिएटिव उत्तराखंड के नरेंद्र बंगारी ने बताया कि यह आयोजन एक व्यापक अभियान की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.