पीलीभीत, जून 5 -- बीसलपुर। संवाददाता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं के लिए 18 दिवसीय ग्रीष्म कालीन रंगमंच कार्याशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 28 मई से प्रारंभ होकर 19 जून 2025 तक चलेगी। इस कार्यशाला में ड्रीम ड्रामा आर्ट्स वेल्फेयर सोसाइटी के डायरेक्टर शशांक शंखधर के सानिध्य में प्रशिक्षु रंगमंच के मूल तत्व, अभिनय, पटकथा लेखन, निर्देशन, तकनीकी पहलू, के गुण सीख रहे हैं। डायट प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रंगमंच की इस कार्यशाला के माध्यम से बच्चों में सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक समझ, संप्रेषण कौशल और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित होते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है। कार्यशाला निर्देशक शशांक शंखधर ने कहा यह कार्यशाला प्रशिक्षुओं को कलात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.