पूर्णिया, सितम्बर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के रंगभूमि मैदान में बना जर्जर शेड लोगों के लिए कभी भी खतरा बन सकता है। करीब बीस साल पहले बने इस शेड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उस पर बैठने वालों के मन में हमेशा डर बना रहता है। सुबह-शाम यहां व्यायाम और टहलने आने वाले लोग धूप और बरसात से बचने के लिए शेड का सहारा लेते हैं। लेकिन टूट-फूट और जंग लगे ढांचे को देखकर कई लोग वहां रुकने से परहेज करने लगे हैं। बरसात के दौरान लोग भींगने की बजाय भी शेड में रुकने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें गिरने का खतरा सताता है। रंजीत सिंह, शंकर झा, अफरोज खान, विभूति चौधरी, राकेश कुमार, दीपक कुमार, राजन कुमार और नौशाद आलम सहित कई स्थानीय लोगों ने कहा कि रोजाना सैकड़ों लोग मैदान में आते हैं। ऐसे में यह जर्जर शेड कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.