नई दिल्ली, फरवरी 20 -- Rangbhari Ekadashi 2026: फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी कहा जाता है। इसे आमलकी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह एकादशी बाकी व्रतों से थोड़ी अलग मानी जाती है, क्योंकि इस दिन सिर्फ भगवान विष्णु ही नहीं, बल्कि भगवान शिव और माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान शिव माता पार्वती का गौना कराकर पहली बार उन्हें काशी लेकर आए थे। इस वजह से काशी में इस एकादशी का खास महत्व होता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से मन को शांति मिलती है, घर में सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। रंगभरी एकादशी 2026 कब है?- पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 27 फरवरी 2026 की रात 12:33 बजे से शुरू होगी और उसी दिन रात 10:32 बजे तक रहेगी। उदयातिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.