बिहारशरीफ, मार्च 9 -- रंगभरी एकादशी आज, भगवान विष्णु की आराधना में लीन होंगे श्रद्धालु व्रत, कथा और भजन-कीर्तन के साथ होगी विशेष पूजा इस दिन व्रत और पूजा करने से सभी पापों का होता है नाश पावापुरी, निज संवाददाता। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की रंगभरी एकादशी को लेकर भक्तों में खास उत्साह देखा जा रहा है। एकादशी 10 मार्च यानी सोमवार को है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और व्रत रखकर उनकी कृपा प्राप्त करने की प्रार्थना करेंगे। पावापुरी के पंडित सूर्यमणि पांडेय कहते हैं कि रंगभरी एकादशी को अमलकी एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.