प्रयागराज, फरवरी 20 -- चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित राजकीय उद्यान ने शुक्रवार को रंगबिरंगे फूलों से सभी को आकर्षित किया। सजावटी पौधे और फूलों की एक से बढ़कर एक किस्म की खुशबू से वातावरण महक उठा। मौका था मंडलीय फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी का। 22 फरवरी तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का उद्धाटन मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने जैविक खेती का महत्व बताया। जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने कहा कि प्रदर्शनी का इतिहास 1942 से जुड़ा है, जबकि 1947 के बाद इसे नियमित रूप से आयोजित किया जाने लगा। वर्ष 1974 में उद्यान विभाग के गठन के बाद इसका विस्तार हुआ। प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जनपदों के 337 प्रतिभागियों ने 26 वर्गों में प्रतिभाग किया है। इनमें गमलों के मौसमी फूल, सजावटी पौधे, कैक्टस, कटे गुलाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.