बांदा, दिसम्बर 9 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा पुलिस ने रंगदारी वसूलने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नरैनी के देविन नगर मोहल्ला निवासी नौशाद ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उसके चालक को यासीन, रजा व दो अज्ञात लोगों ने रोक लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। भयभीत चालक ने 45 हजार रुपये दे दिए। प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास में थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर करतल रोड नरैनी निवासी आरोपी यासीन पुत्र हफीज को जरुहा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 5500 रुपये बरामद हुए हैं। फरार आरोपी रजा पुत्र जलील निवासी टिकुरी को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...