बगहा, फरवरी 3 -- बैरिया एक संवाददाता तिलंगही चौक पर एक किराना थोक विक्रेता के साथ रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर गल्ले से रूपया लूट लिया गया। इस मामले में दुकानदार लाल बिहारी साह के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। यहां किराना सामानों का गोदाम भी चलता है। दुकानदार ने आवेदन में आरोप लगाया है कि तिलगही निवासी देवव्रत चौधरी उसके दुकान में आकर सिगरेट के पैकेट दो ले लिए। जब पैसा मांगा गया तो वह धमकी देने लगा कि यहां दुकान चलाना है तो रंगदारी देनी पड़ती है। नहीं तो दुकान नहीं चलने देंगे। 2 दिन बाद देवव्रत चौधरी शाम को दुकान पर आ धमका । उसके साथ साहब चौधरी, बीरबल चौधरी, उपेंद्र चौधरी और पांच अज्ञात लोग भी आए हुए थे। आते ही गाली गलौज करने लगा। सभी बोलने लगा कि यहां दुकान चलाने के लिए पांच लाख रुपया रंगदारी में देना होगा। इसके बाद जबरन इस सभी लोग कैश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.