औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- नवीनगर थाना पुलिस ने रंगदारी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिमरी जैतिया गांव निवासी नीरज कुमार सिंह के खिलाफ माली थाना क्षेत्र के गोमदाही गांव निवासी अमरजीत कुमार द्वारा रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप लगाते हुए नवीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी के बाद से पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। घटना के बाद से फरार चल रहे अभियुक्त को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...