जौनपुर, अक्टूबर 10 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाईनबाजार क्षेत्र के शिवापार गांव निवासी एक युवक से रंगदारी मांगने और लूट करने के आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुट गयी है। क्षेत्र के शिवापर गांव निवासी शुभम कुमार ने आरोप लगाया है की गुरुवार को वह शहर से घर लौट रहा था। रास्ते में मौर्या मार्केट के पास रूककर एक दुकान से दुध लेने लगा। तभी विकास नाम का एक युवक अपने सात अन्य साथियों के साथ आकर शुभम को मारने पीटने लगा। आरोप है कि वे लोग उससे 20 हजार रूपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर वे लोग उसे मारते पीटते हुए मुरादगंज लखनऊ हाइवे के पास तक ले गये। रंगदारी की रकम घर से लाकर मंगवाने का दबाव बनाने लगे। इस बीच कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद वे सभी वहां से निकल लिये। वे लोग उसकी मोबाईल सहित 17 सौ रूपये लूट कर लेते गये। प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.