बगहा, दिसम्बर 3 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। नगर के पुरानी बाजार निवासी दवा व्यवसाई पप्पू जायसवाल से रंगदारी मांगने में शामिल तीसरे बदमाश पोखरा चौक निवासी शिव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि विगत 19 अक्टूबर को दवा व्यवसाई के मोबाइल पर फोन कर एक लाख की रंगदारी मांगी गई थी। मामले में व्यवसायी ने शिकारपुर थाना में केस दर्ज किया था। आरोप था कि एक लाख रुपए रंगदारी में नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। केस दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने नंदपुर निवासी रमेश कुमार को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पोखरा चौक निवासी राहुल राय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पीस्टल की मैगजीन, कट्टे की गोली और रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त दोनों ने शिव...