बरेली, फरवरी 24 -- पीलीभीत बाईपास स्थित स्पा सेंटर बंद होने के बाद उसकी संचालक मुस्कान से रंगदारी मांगने वाले सुभाषनगर के जिला बदर ऋषभ ठाकुर को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिला बदर होने के बावजूद यहां आने पर उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। बता दें कि पिछले दिनों पीलीभीत बाईपास स्थित अस्पताल की बिल्डिंग में संचालित कासा गोल्डन स्पा का एक वीडियो वायरल कर वहां देह व्यापार होने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने स्पा बंद करा दिया तो उसके बाद जिलाबदर बदमाश ऋषभ ठाकुर और उसके साथी आशु का स्पा संचालक मुस्कान से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। इसमें दोबारा स्पा शुरू कराने के बदले मुस्कान से 40 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। मुस्कान की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी बीच ऋषभ ठाकुर और मुस्कान की बातचीत ...