सीवान, दिसम्बर 8 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के मड़सरा में रंगदारी मांगने और रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि 12 सितंबर 2025 को मडसरा निवासी आशुतोष कुमार तिवारी से रंगदारी की मांग की गई थी। घटना के दिन आशुतोष तिवारी जब रानीबारी काली स्थान के समीप पहुंचे, तो मुनमुन सिंह दो सहयोगियों ने देसी कट्टा का भय दिखाकर 62 हजार रुपये छीन लिए थे। इस संबंध में पीड़ित आशुतोष तिवारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपित मुनमुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसे रविवार को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...