पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी मोहम्मद मुश्ताक ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी मंडी समिति में आढ़त है। नौगवां पकड़िया निवासी रविंद्र सिंह राठौड़ ने खुद को राजपूत करणी सेना का जिलाध्यक्ष बताकर उससे 15 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी। आरोपी उससे लगातार फोन करके रंगदारी की मांग कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...