पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।शहर थाना क्षेत्र के बैरिया सत्संगी रोड निवासी बालेश्वर राम को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।बालेश्वर राम पर 2021 में रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए शहर थाना में मामला दर्ज कराया गया था।शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि बलेश्वर राम उर्फ नरेंद्र राम के खिलाफ शहर थाना में कांड संख्या 119/2021 का मामला दर्ज है वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। सोमवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बालेश्वर अपने घर आया हुआ है मिले सूचना के आलोक में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नैतृत्व में टीओपी तीन प्रभारी अजय कुमार गुप्ता एवं अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...