मुंगेर, दिसम्बर 9 -- सिमरी बख्तियारपुर। घरमुहा गांव निवासी किसान ललन भगत ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके खेत को जबरन जोत दिया और विरोध करने पर 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। किसान के अनुसार वह 1975 से केबाला की जमीन की खेती करते आ रहे हैं। 22 नवंबर को रामचंद्र शर्मा, मनीष शर्मा, रविन्द्र शर्मा और रूपेश शर्मा ने जमीन पर कब्जे की कोशिश की तथा धमकी दी। भय के कारण वह खेत छोड़कर चले गए। थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...