बागपत, जनवरी 27 -- चांदीनगर। चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या के मामले में गवाह को धमकी देने और उस पर फायर झोंकने के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व पुलिस इस मामले में कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ढिकौली निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उसके भाई प्रवीण उर्फ बब्बू की पूर्व प्रधान जय कुमार के घर पर 28 अक्टूबर 2024 को गोली मारकर व धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई थी। कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका व उसके छह साथियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की थी। उक्त मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। जिसमें गवाह धनपाल की गवाही शुरू हो चुकी है। बताया कि गत 20 जनवरी की सुबह धनपाल उनसे मुलाकात करने के लिए घर पर आए थे। सुबह 8.52 बजे मोबाइल पर कॉल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.