संभल, मार्च 20 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और बेटी के अपहरण के झूठे मुकदमा में फंसाने की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। मुरादाबाद जिले में मझौला थानांतर्गत तारिकनगर निवासी तालिब हुसैन का हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के शाहपुर चमारान निवासी युसूफ से जमीन को लेकर विवाद था। तारिक ने यूसुफ व अन्य लोगों को झूठे मुकदमा में फंसाने के लिए बेटी के अपहरण की साजिश रची। दो दिन पहले थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया कि दो लोग उसकी नाबालिग बेटी को सिरसी में दरगाह के पास से अगवा कर ले गए हैं। तालिब हुसैन ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई। थाना पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। वहीं तालिब हुसैन व युसूफ से पूछताछ की तो हकीकत सामने आई। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.