सहारनपुर, नवम्बर 26 -- एक कारोबारी ने कुछ अज्ञात लोगों पर रंगदारी न देने पर मारपीट कर उसका प्रतिष्ठान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। घटना गांव सड़क दूधली में हुई। पीडि़त ने थाना जनकपुरी में 10 से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली सदर बाजार के गुरु अर्जुन नगर के निवासी सुरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, उनका 11 सौ वर्ग गज में सड़क दूधली कुम्हारमंडी में व्यावसायिक प्रतिष्ठान है, जिसमें उनका नौकर हुसैन निवासी कैलाशपुर देख रेख करता है। आरोपी सड़क दूधली के रहने वाले हैं, जो कई बार मारपीट, तोड़फोड़, गाली गलौज और रंगदारी देने की मांग करते आ रहे हैं। आरोप है कि आरोपियों ने 17 नवंबर 2025 की शाम लाठी, डंडों, सरियों से लैस होकर उनके प्रतिष्ठान पर हमला बोल दिया और सामान तोड़फोड़ व खुर्दबुर्द करते हुए टीन शेड, दीवारें ढहा दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.