देवघर, मई 25 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन निवासी 46 वर्षीय राजा सिंह ने रिखिया थाना में रंगदारी को लेकर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कुल 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें तीन की पहचान नामजद रूप में की गई है जबकि 15 अन्य को अज्ञात बताया गया है। नामजद आरोपियों में डब्लू यादव, मनीष कुमार यादव और विक्की यादव शामिल हैं। राजा सिंह ने आरोप लगाया है कि बैजनाथपुर चौक पर सरेआम बस चालक से रंगदारी की मांग की गई। जब चालक ने रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद चलन (टिकट या नकदी) भी छीन लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिखिया थाना पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.