खगडि़या, जून 2 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। खगड़िया बेगुसराय जिला के सीमावर्ती क्षेत्र आहो रजौरा में रविवार को रंगदारी का रूपया नहीं देने पर बदमाशों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को हथियार के बट से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसमें एक महिला भी घायल हुई है। इधर सभी घायलों को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां रविवार की शाम पांच बजे तक सबका इलाज जारी था। घायलों ने बताया कि बदमाशों ने उसके परिवार के लोगों से पांच लाख रुपए रंगदारी के रूप में मांगा था। रविवार को हथियार लेकर आया। और कहा कि तुम लोग रंगदारी नहीं दिया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर अवैध हथियार के बट से हमला कर घायल कर दिया। जो छुड़ाने आया। सभी को मारपीट कर घायल कर दिया। इधर सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.