बेगुसराय, फरवरी 14 -- नावकोठी, निज संवाददाता। हसनपुर बागर पंचायत के चकमुजफ्फर गांव में रंगदारी नहीं देने पर केला की फसल काटे जाने का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में चकमुजफ्फर निवासी स्व. ब्रजेश कुमार सिंह के पुत्र उत्पलकांत सिंह ने बताया कि उन्होंने दो बीघा खेत में केला की खेती की है। उनका आरोप है कि 10 फरवरी को केला बेचने के दौरान गांव के ही रामनरेश सिंह के पुत्र राम प्रकाश सिंह ने आकर तीन लाख रुपये आमदनी का अनुमान बताते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी टैक्स की मांग की। इनकार करने पर फसल बर्बाद करने की धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार 13 फरवरी को ग्रामीणों से सूचना मिली कि उनके खेत में केला काटा जा रहा है। जब वे अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो राम प्रकाश सिंह...