देवघर, सितम्बर 28 -- देवघर। नगर के कल्याणपुर निवासी बालकिशुन राम ने थाना में 4 नामजद व 15 अज्ञात पर रंगदारी, लूटपाट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इंदिरा नगर निवासी सौरव सिंह, पिता- सखीचंद्र सिंह, प्रभात तिवारी, पिता- श्रीकांत तिवारी, सखीचंद सिंह, नीतीश झा, पिता- निरंजन झा व बरमसिया नंदन पहाड़ निवासी के अलावे 15 अज्ञात को आरोपी बनाया है। जिक्र है कि 12 सितंबर को जान मारने की नीयत से सभी ने हमला कर दिया। आरोप लगाया गया है कि उसी दौरान सभी अपराधियों ने चहारदीवारी तोड़कर 1.5 टन छड़ लूटकर ले गया। जिक्र है कि आरोपी सौरभ सिंह और प्रभात तिवारी ने रंगदारी स्वरुप 5 लाख रुपए मांगा था। नहीं देने पर पर सबों ने मिलकर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया। मामले को लेकर पूर्व से मामला विराधीन चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.