सीतामढ़ी, फरवरी 20 -- परिहार। बेला थाना क्षेत्र के कन्हमां गांव में रंगदारी नहीं देने पर एक व्यक्ति को चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिहार में कराया गया। मामले को लेकर पीड़ित कन्हमां गांव निवासी मोहम्मद अशरफ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही मोहम्मद नेयाज उर्फ मोहम्मद रेहान को आरोपित किया है। प्राथमिकी में बताया है कि 15 दिसंबर को पीड़ित की बाइक चोरी हो गई। खोजबीन के क्रम में पता चला की नेयाज द्वारा नेपाली लोगों की मदद से बाइक की चोरी करवाई गई है। इसके बाद अशरफ नेयाज से अपनी बाइक वापस दिलाने का आग्रह किया। नेयाज ने 20 हजार रुपए लेकर उसकी बाइक वापस दिलवा दिया था। इधर 16 फरवरी को आरोपी ने पीड़ित से पुन: 30 हजार रुपए रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.