देवघर, फरवरी 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के धोबिया टोला में शनिवार देर रात एक कार चालक नीरज कुमार महथा को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। बताया कि परिवार के साथ कार से बाजार गया था। धोबिया टोला अवस्थित पार्किंग में कार खड़ी कर बाजार गया। रात 10 बजे लौटकर आया तो कार के पिछे कुछ लोग तास खेल रहे थे। सामने एक टोटो खड़ा था। उसे बगल कर कार घुमाने लगा। उसी दौरान एक बदमाश ने रंगदारी के रुप में रुपए की मांग की। विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। पूरी घटनाक्रम आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। जांच पुलिस कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.