मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मध्य विद्यालय अयोधपुर में मंगलवार को दबंगों ने चंदा के नाम पर शिक्षकों से रंगदारी मांगी। मना करने पर शिक्षकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इससे शिक्षकों में भय का माहौल है। बुधवार को प्रभारी एचएम बालेंद्र सहनी सहित अन्य शिक्षकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। सामूहिक रूप से सभी बीआरसी में योगदान देने पर अड़ गए। मामले को लेकर प्रभारी एचएम ने सरैया थाना में आवेदन दिया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी को शिक्षक सुनील कुमार परिमल, अंजू कुमारी, सुनील कुमार, ज्योति कुमारी, ब्रजेश कुमार एवं मुकेश कुमार स्कूल में बैठे थे। इसी दौरान अयोधपुर निवासी बबलू सिंह का पुत्र मनीष कुमार एवं नागेंद्र सिंह का पुत्र निशांत कुमार आ धमके। दोनों ने चंदा के नाम पर 15 हजार रुपये रंगदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.