मधुबनी, फरवरी 13 -- मधुबनी। रंगदारी के लिए व्यवसायी से मारपीट करने के आरोप में नगर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शहर के महराजगंज मोहल्ला के रवि कुमार, आलोक कुमार एवं राजेश मल्लिक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पत्ता उद्योग संचालक जेपी कालोनी निवासी अमित कुमार से रंगदारी मांगने तथा इंकार करने पर घातक हथियार से मारपीट करने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में नामजद एक अन्य आरोपित कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 8 फरवरी की रात आरोपितों ने महराजगंज स्थित फैक्ट्री पर पहुंचकर संचालक के साथ मारपीट की। अनुसंधान के दौरान फैक्ट्री का दरवाजा...