शामली, मई 14 -- शहर के मोबाईल व्यापारी को रंगदारी की चिटठी मिलने के बाद व्यापारी व उसके परिवार में दहशत का माहौल है। जिसका प्रमाण यह है कि मंगलवार को व्यापारी ने बच्चों को मिली जान से मारने की धमकी के बाद स्कूल नही भेजा है। वही पुलिस की अभी तक ही जांच में एक बाईक सवार सीसीटीवी फुटेज में दुकान में चिटठी डालता हुआ सामने आया है। जिसकी सरगर्मी के साथ पुलिस पहचान करने में जुटी है। वही पुलिस सूत्रों की माने तो अभी इस मामले मंे आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई है। सोमवार सुबह मौहल्ला ब्राहमणान निवासी मोबाईल व्यापारी सुमित बंसल फव्वारा चौक स्थित अपनी दुकान पर पहुंचा और दुकान खोलते ही रंगदारी की चिटठी पाकर व्यापारी के होश उड गए। बदमाशों द्वारा डाली गई चिटठी में 20 लाख रूपये की रंगदारी न किए जाने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई औ...