बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बीहट, निज संवाददाता। जनसंघ काल से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता एवं शहीद रामानुग्रह सिंह कलाकेन्द्र के हास्य कलाकार बीहट सदानंदपुर टोला निवासी चन्द्रकुमार सिंह को भाजपा तथा कलाकेन्द्र के सदस्यों ने झंडा ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी। बुधवार रात बीहट सदानंदपुर टोला स्थित आवास पर उनके निधन की खबर सुनते ही भाजपा तथा शहीद रामानुग्रह सिंह कलाकेन्द्र के सदस्यों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ी। तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि चन्द्रकुमार जी का सम्पूर्ण जीवन संगठन, विचारधारा, समाज तथा राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय, बीहट नगर मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, प्रो. हरेनारायण सिंह, हीरालाल सिंह, सुनील सिंह, मन्नू पाठक, कुमार राजा, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, उदयभानु, ...