जमशेदपुर, फरवरी 16 -- कदमा रंकिणी मंदिर का 62वां प्रतिष्ठा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मां का महास्नान, पंचामृत स्नान, श्रृंगार के अलावा नए वस्त्र से सज्जित करने के बाद पूजा, हवन एवं मां रंकिणी (काली मां) को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। तत्पश्चात दरिद्र नारायण भोज आयोजित किया गया। भोज में गरीब श्रद्धालुओं के बीच वस्त्र (साड़ी, धोती) के अलावा नगद रुपये भी दान स्वरूप बांटे गए। भोज में लगभग 300 से अधिक गरीबों को भोजन कराई गई। इस मंदिर में 1964 से ही मां रंकिणी का प्रतिष्ठा दिवस प्रति वर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप दास एवं महासचिव जर्नादन पांडेय ने कहा कि उक्त पूजा पर रंकिणी मंदिर पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष केजी गोविन्द, एस रमेश, दीपक विश्वास, हरभजन सिंह, संजय कुमार, सुभाष, कार्तिक, गोपाल, मनीन्दर सिंह, बालक दा एवं एस...